4 करोड़ 74 लाख की लागत से निर्माणाधीन अग्निशमन कार्यालय व आवास जून तक बनकर हो सकता है तैयार
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।जून माह के अंतिम सप्ताह तक फायर विभाग को पुलिस लाइन परिसर में खुद का चार यूनिट का कार्यालय के साथ आवास भी लहाल मिलने की उम्मीद है।इस बात की जानकारी देते हुए सीएफओ एमपी सिंह ने बताया और 4 करोड़ 74 लाख रुपया इसके निर्माण के लिए मुख्यालय द्वारा मुहैया कराया गया था,जिस पर बहुत ही तेजी से कार्य चल रहा है और उम्मीद जताई जा रही सुरक्षा है कि जून के अंतिम सप्ताह तक फायर विभाग को अपना कार्यालय, आवास, गैराज मिल जाएगा।बताया कि इसका निर्माण आवास विकास परिषद द्वारा कराया जा रहा है।सीएफओ एमपी सिंह ने बताया कि फायर विभाग का कार्यालय चार यूनिट का है, जिसमें एक सीएफओ का कक्ष, एक अग्निशमन अधिकारी का कक्ष, एक अग्नि शमन विभाग का कार्यालय, एक नियंत्रण कक्ष के साथ फायर विभाग के वाहनों को खड़ी करने के लिए गैराज का भी निर्माण भी हो रहा है। बताया कि फायर कर्मियों के रहने के लिए पर्याप्त संख्या मे अत्याधुनिक बैरक का निर्माण होगा। यहां पर निर्माण होने के चलते पिछले कुछ महीनो से फायर विभाग के बड़े व छोटे वाहन के साथ फायर कर्मियों को राजकीय इंटर कलेज में शिफ्ट किया गया है बताते चलें कई दशकों से पुलिस लाइन परिसर में स्थित टीन के नीचे ठंडी, गर्मी व बरसात में फायर विभाग के कर्मी रह रहे थे।पिछले वर्ष महानिदेशक फायर विभाग ने निरीक्षण के दौरान यह दशा देखकर इसे ठीक करने का निर्णय लिया और इसके निर्माण के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए साथ ही साथ पत्राचार के लिए मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह को निर्देश दिए थे, जिसके चलते अब फायर विभाग को चार यूनिट का अपना कार्यालय, बैरक जून माह तक मिल जाने की उम्मीद है।

