चिंता
अयोध्या।जिला चिकित्सालय अयोध्या के इकलौते फिजिशियन डॉ. प्रशांत द्विवेदी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।उन्होंने यह इस्तीफा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) को ईमेल के माध्यम से भेजा है। भीषण गर्मी और संक्रामक रोगों के बढ़ते प्रकोप के बीच इस्तीफे की खबर से स्वास्थ्य विभाग में चिंता बढ़ गई है।जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन करीब एक हजार मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं, जिनमें लगभग आधे मरीज फिजिशियन से परामर्श लेते हैं।दो माह पूर्व पूर्व सीएमओ डॉ. नानक सरन के सेवानिवृत्त होने और अन्य फिजिशियन डॉ. अरुण प्रकाश के स्थानांतरण के बाद मरीजों का पूरा भार अकेले डॉ. प्रशांत द्विवेदी पर था।हालांकि शासन की ओर से पुनर्नियोजन पर एक फिजिशियन की तैनाती की गई है, लेकिन उन्होंने अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। सीएमएस डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि डॉ. प्रशांत ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा भेजा है, जिसे फिलहाल स्वीकार नहीं किया गया है।उन्होंने कहा कि अस्पताल में फिजिशियन की कमी लंबे समय से बनी हुई है और इस संबंध में उच्चाधिकारियों को कई बार पत्र भेजा जा चुका है।वहीं अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. बृजेश सिंह चौहान ने मामले की जानकारी न होने की बात कही
।

