महिलाओ से लूट,छेड़खानी,चेन स्नैचिंग की घटनाओं मे बढ़ोतरी 

महिलाओ से लूट,छेड़खानी,चेन स्नैचिंग की घटनाओं मे बढ़ोतरी

 

मिशन शक्ति अभियान व पुलिस कार्यशैली पर लगा प्रश्न चिन्ह

 

अयोध्या।इस समय एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता के लिए संबंधित थानों के प्रभारी निरीक्षक तथा इस टीम मे गठित महिला प्रभारी व उनकी टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है।वहीं दूसरी ओर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में महिलाओं से छेड़खानी,चेन स्नैचिंग और लूट की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं।आए दिन शाम होते ही शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं तथा बेटियों के साथ इस तरह की अनहोनी घटनाएं होती रहती हैं।देखा जाए तो पिछले सप्ताह कोतवाली नगर क्षेत्र के देवकाली पुलिस चौकी क्षेत्र में देर रात एक महिला के साथ चेन स्नेचिंग की घटना हुई वहीं पिछले दिनों थाना हैदरगंज क्षेत्र मे एक महिला के साथ छेड़खानी की वारदात सामने आई।कोतवाली नगर के अलावा थाना कैंट क्षेत्र,बीकापुर, पूरा कलंदर सहित कई ऐसे थाना क्षेत्र है। जहां पर इस तरह की घटना घटी।थाना पूरा कलंदर क्षेत्र में पिछले दिनों बेटी के साथ दुराचार की घटना सामने आयी। स्थानीय थानों पर फरियाद न सुने जाने पर पीड़ित महिलाएं सीधे एसएसपी कार्यालय आकर अपनी दुखड़ा सुनती हैं। जबकि प्रतिदिन शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं तथा बेटियों को जागरूक किया जाता है लेकिन यह सिर्फ एक कागजी कार्यवाही तक ही सिमट कर रह गया है।अभी पिछले सप्ताह कोतवाली नगर क्षेत्र के देवकाली पुलिस चौकी के समीप एक महिला से हुई चैन लूट में सीसीटीवी फुटेज खगांल कर नगर पुलिस ने यह दावा भी किया कि आरोपी से शीघ्र ही गिरफ्त में होंगे लेकिन मामला ठंडा बस्ते में ही चला गया इसी तरह कई ऐसे थाना क्षेत्र में घटनाएं घटी लेकिन वारदात को करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए।इस समय बीकापुर कोतवाली मे बहुचर्चित एक मामला पवन देव जी का भी सामने आ रहा है पहले तो पुलिस उसे काफी दबानी चाहिए लेकिन पीड़िता के अथक प्रयास के बाद यह मामला एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर के सामने आया तो उन्होंने उक्त आरोपी को पकड़ने के लिए न सिर्फ वहां के प्रभारी निरीक्षक को हटा दिया बल्कि नवागत प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पाण्डेय को आरोपी पवन देव को गिरफ्तार करने का सख्त निर्देश दिया।साथ ही साथ ₹15000 का इनाम रखा।जिले मे कुछ घटनाएं ऐसी भी है जो दब गई है लेकिन जनता पुलिस से एक ही सवाल पूछती है किमिशनक्ष शक्ति अभियान से क्या मतलब जब महिला और बहू बेटियां ही सुरक्षित नहीं है। क्या पेंपलेट पोस्ट से ही काम चल जाएगा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *