अयोध्या धाम के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य राकेश तिवारी जी द्वारा बताया गया तीनों पर्वों का शुभ मुहूर्त :देखिए कब करना है लक्ष्मी जी पूजा

अयोध्या धाम के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य राकेश तिवारी जी द्वारा बताया गया तीनों पर्वों का शुभ मुहूर्त :देखिए कब करना है लक्ष्मी जी पूजा
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
*धनतेरस का पर्व शनिवार, 18 अक्टूबर से प्रारंभ होगा*।

*त्रयोदशी तिथि दोपहर 01 बजकर 20 मिनट पर लगेगी*।

*इस दिन भगवान धनवंतरी की पूजा और अभिषेक का विशेष विधान रहेगा*।

*हनुमान जयंती का पर्व 19 अक्टूबर, रविवार को मनाया जाएगा*।

आचार्य तिवारी के अनुसार हनुमान जी का जन्म मेष लग्न में हुआ था।

मेष लग्न शाम 5:12 से 6:51 बजे तक रहेगा — इस समय पूजन को सबसे शुभ माना गया है।

*दीपावली को लेकर मतभेद की स्थिति के बीच, आचार्य तिवारी ने स्पष्ट किया कि यह सदैव अमावस्या तिथि को ही मनाई जाती है*।

इस वर्ष अमावस्या 20 अक्टूबर दोपहर 2:30 बजे से प्रारंभ होगी।

महालक्ष्मी पूजन का श्रेष्ठ समय — 20 अक्टूबर शाम 6:51 से रात 8:48 तक वृष लग्न, आचार्य तिवारी के अनुसार इसी दिन दीपावली मनाई जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *