*अयोध्या में एक महीने तक चलने वाले सावन मेले की तैयारियां तेज*
अयोध्या (डीकेयू लाइव ब्यूरो चीफ) सुरेंद्र कुमार। कमिश्नर राजेश कुमार, डीआईजी सोमेन वर्मा और डीएम शशांक त्रिपाठी ने राम की पैड़ी और नया घाट क्षेत्र का निरीक्षण किया।
तीसरे और अंतिम सावन सोमवार को भारी भीड़ को देखते हुए कांवड़ यात्रा का रूट फाइनल किया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त शौचालय और महिलाओं हेतु चेंजिंग रूम की संख्या बढ़ाई गई। कांवड़ मार्ग को समतल बनाया जा रहा है ताकि ऊंचे-नीचे रास्तों से श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।
मेला क्षेत्र में पानी, बिजली और शुद्ध पेयजल की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। बारिश की स्थिति में फिसलन रोकने के लिए मार्गों पर बालू तथा मंदिरों के आसपास जूट मैटिंग बिछाई जाएगी।
सरयू में सुरक्षा के लिए जल पुलिस तैनात रहेगी और फ्लोटिंग बैरियर लगाए गए हैं ताकि श्रद्धालु सुरक्षित क्षेत्र में ही स्नान करें।
एटीएस, एसटीएफ और अतिरिक्त 12 कंपनी पीएसी की निगरानी में मेला संपन्न होगा, जबकि भीड़ वाले दिनों में रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इस बार सावन मेले का सबसे बड़ा आकर्षण पहली बार राम मंदिर से भगवान श्रीराम की पालकी का मणि पर्वत तक जाना होगा, जहां भगवान झूला उत्सव में विराजमान होंगे।

