अयोध्या में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का बाल अपचारी गिरफ्तार
अयोध्या में इनायत नगर थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक किशोर को पुलिस ने शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।जहां से उसे संप्रेषण गृह भेज दिया गया।पुलिस के मुताबिक,थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने लगभग दो माह पहले शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया था कि उनकी 14 वर्षीय बेटी को 23 मार्च 2024 को पलिया प्रताप शाह गांव निवासी 17 वर्षीय सचिन बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। घटना के कुछ दिनों बाद आरोपी किशोरी को उसके घर के पास छोड़कर चला गया था। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धरमगंज बाजार स्थित हरदोइया मोड़ के पास घेराबंदी कर आरोपी किशोर को पकड़ लिया।गिरफ्तारी के बाद उसे थाने लाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की
गई।

