उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई एएलएस एंबुलेंस सेवा गंभीर मरीजों के लिए हो रही वरदान साबित

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई एएलएस एंबुलेंस सेवा गंभीर मरीजों के लिए हो रही वरदान साबित

 

अयोध्या।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई एलएलएस एम्बुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी एम ई डी केयर 365 के द्वारा संचालित की जा रही है।बीती रात बस एक्सीडेंट हादसे में विक्रमजोत ओवर ब्रिज पर खड़ी खराब डीसीएम से टकराने के बाद रोडवेज की बस ब्रिज से नीचे गिर गई जिसमें घायल मरीज विवेक राय ग्राम _ सलहोपुर पोस्ट_सलहोहपुरजिला देवरिया को सर में गंभीर चोट लगने के कारण मेडिकल कॉलेज अयोध्या भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद मरीज की हालत को देखते हुए मरीज को हायर सेंटर केजीएमयू लखनऊ के लिए रेफर किया जाता है। मेडिकल स्टाफ के द्वारा ए एल एस एम्बुलेंस पर फोन किया जाता है। मरीज के लिए ए एल एस एंबुलेंस संख्या यूपी32इजी6239 प्रदान की जाती है। ए एल एस एंबुलेंस के ईएमटी समरजीत के द्वारा मरीज को एंबुलेंस में शिफ्ट किया जाता है और मरीज को ईएमटी के द्वारा ऑक्सीजन और लगातार ड्रिप देते हुए और मॉनिटरिंग करते हुए मेडिकल कॉलेज लखनऊ मैं मरीज को सुरक्षित इमरजेंसी में भर्ती करवा दिया जाता है।यूपी32इजी6239 के पायलट केसरी नंदन शुक्ला का भी योगदान रहा गाड़ी को मानक स्पीड और सेफ ड्राइव की जिससे मरीज के घर वाले एंबुलेंस सेवा से बहुत प्रभावित है कह रहे थे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई एंबुलेंस सेवा बहुत अच्छी है .

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *