हनुमान मंदिरों में भक्तों के जयकारे : गूंजता रहा मंदिर

 

जगह जगह आयोजित किये गए मानस पाठ व निकाली गई शोभा यात्रा

जौनपुर बुधवार को हनुमान जयंती पर जिले के प्रमुख हनुमान मंदिरों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। नगर के प्रमुख बड़े हनुमान मंदिर में बजरंग बली का श्रृंगार, सुंदरकांड का पाठ, प्रवचन व भंडारे का आयोजन किया गया।
श्री श्री 1008 हनुमत पीठाधीश्वर महंत बाबा रामरतन दास (मानस मराल) की अगुवाई में हनुमत जयंती महोत्सव का कार्यक्रम हुआ। जिसमें बड़ी तादाद में भक्तों ने सहभागिता की। वही नगर बीआरपी इंटर कॉलेज के प्रसिद्ध हनुमानजी मंदिर के संस्थापक विधु प्रकाश मिश्र द्वारा नगर के रुपट्टा मोहल्ले से हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए हनुमान मंदिर पर जाकर समाप्त हुई इस दौरान भक्त भारी संख्या में उमड़े रहे गाजे बाजे के साथ हनुमान जी की शोभायात्रा निकाली गई ।नगर के प्रसिद्ध मां शारदा मंदिर में भी हनुमत जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिले से बड़ी तादाद में भक्तों ने विजेठुआ महावीर, अजोशी महावीर मंदिर, कोतवाली स्थित हनुमान मंदिर व टीडी कालेज स्थित हनुमान मंदिर में पहुंचकर भक्तों ने मत्था टेका और प्रभु से आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तों के जयकारे से मंदिर परिसर पूरे दिन गूंजता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *