आजमगढ़: इस बार अखिलेश के गढ़ में भी होगी फतह-स्वतंत्रदेव सिंह

आजमगढ़: इस बार अखिलेश के गढ़ में भी होगी फतह-स्वतंत्रदेव

रिपोर्ट नीतीश जायसवाल आज़मगढ़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा हिंदू-मुसलमान मिलकर लड़ेंगे गरीबी और गुण्डों से लड़ाई

आजमगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह गुरुवार दोपहर करीब एक बजे आजमगढ़ पहुंचे। पार्टी पदाधिकारियों की ओर से गदा भेंट करके उनका स्वागत किया गया।
सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि अखिलेश के किले को ध्वस्त करने के लिए भाजपा ने खास रणनीति बनाई है। अब आजमगढ़ और लालगंज में भी भाजपा ईश्वर के आशीर्वाद और जनता जनार्दन के सहयोग से फतह करेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने अपने भाषण की शुरुआत देश के पहले सीडीएस रहे विपिन रावत को याद कर श्रद्धांजलि देकर और 2 मिनट मौन रखकर और मौजूद भीड़ को भी मौन रखने की अपील कर की। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के किए गए तमाम कार्यों को याद करते हुए कहा अटल जी के कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य मोदी और योगी कर रहे हैं। अखिलेश यादव पर हमलावर होते हुए कहा कि उन्होंने हिंदू मुस्लिमों को लड़ाने का काम किया। अब जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। अब हिंदू न मुसलमान से लड़ेगा, न मुसलमान से हिंदू लड़ेगा। बल्कि दोनों मिलकर योगी मोदी के नेतृत्व में गरीबी और अपराधियों से लड़ेंगे, महिलाओं के साथ अत्याचार करने वालों से लड़ेंगे, अपने कल्याण के लिए लड़ेंगे। पिछले 70 वर्षों में विकास न होने के आंकड़े को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि योगी मोदी ने सभी वर्गों खासकर गरीब तबके का ख्याल रखा है। रसोई गैस, शौचालय, पीएम आवास, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, दुर्घटना बीमा जैसी तमाम योजनाओं को दिया। कोरोना जैसी बीमारी में रात दिन काम किए। उन्होंने यह भी कहा कि लक्ष्मी न हाथी पर आती है, न साइकिल, न पंजे पर आती है। लक्ष्मी कमल पर ही आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *