आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर गोमती नगर जनकल्याण महासमिति द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन

आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर गोमती नगर जनकल्याण महासमिति
द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन

लखनऊ (प्रत्यूष पाण्डेय).स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कल दिनाँक 14-08-2025 को सायं 5:00बजे किया गया। कैप्टन मनोज पांडेय चौराहा से पत्रकार पुरम चौराहा तक महासमिति,खंड समितियों के सैकड़ों कार्यकर्ता,विद्यार्थी द्वारा युवा नेता नीरज सिंह जी के नेतृत्व में पैदल मार्च किया गया।
मार्च में राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत जय घोष भारत माता की–जय, वन्दे–मातरम, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा–झंडा ऊंचा रहे हमारा आदि नारों से मार्ग गुंजायमान हो गया।
महासमिति के सभी पदाधिकारी, खंड समितियो के सभी सदस्य , संभ्रांत नागरिको, विद्यार्थियों एवं मदरसा वार शिया के प्रबंधक शरीफुल हसन कादरी,प्रिंसिपल मौलाना जाहिर अब्बास, द्वारा जयघोष से जनमानस मे राष्ट्र प्रेम का संचार करना इसका उद्देश्य था।कार्यक्रम में माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी के प्रतिनिधि श्री दिवाकर त्रिपाठी,पूर्व आई ए एस, महासमिति के अध्यक्ष बी एन सिंह,महासचिव डॉक्टर राघवेंद्र शुक्ला,अतिरिक्त महासचिव कर्नल ए एन पांडे,सचिव सी जी नायर,संजय निगम,के के मौर्य,अजय तिवारी,अभिनव शुक्ला,विवेक शुक्ला खंड प्रभारी,महेंद्र महतो,धर्म जागरण प्रमुख मनोज मिश्रा,रोहित सिंह,नंदिनी मिश्रा,पुष्पलता, नीलम सिंह, निर्मला सिंह,सुषमा तिवारी,प्रतिभा शाही,नफीस अहमद सेवा प्रभारी,सिविल डिफेंस के वारिस अली,आशीष कुमार,ऐश्वर्या शर्मा,अखिलेश वर्मा सहित भारी मात्रा में जनसमुदाय की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *