आज भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर पूरे जनपद में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया तथा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

आज भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर पूरे जनपद में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया तथा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र द्वारा कलेक्ट्रेट तिराहे पर स्थित बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि भारत के इतिहास और भारतीय लोकतंत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण और अविस्मरणीय है। हम सभी उनके प्रति सच्ची श्रद्धा और सम्मान रखते हुए आज उनकी जयंती मना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब एक श्रेष्ठ शिक्षाविद, महान समाज सुधारक, अर्थशास्त्री और मानवता के प्रतीक थे। उनके जीवन दर्शन—कर्तव्यनिष्ठा, सामाजिक न्याय, समरसता और समानता—से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि वे बाबा साहब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। आज का दिन हम सभी के लिए सौभाग्य का दिन है, जो हमें उनके महान विचारों पर चलने की प्रेरणा देता है।
जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 परमानंद झा, अपर जिलाधिकारी भू राजस्व अजय अम्बष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह सहित अन्य की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बाबा साहब के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।
इसके साथ ही विकास भवन के सभागार में भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी की 135वीं जयंती पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में बाबा साहब के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अपने सम्बोधन में बाबा साहब के राष्ट्र के प्रति दिए गए अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए शिक्षा, समानता, एकता, सभी के सर्वांगीण विकास एवं उपस्थित अधिकारियों/कार्मिकों से पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।
इसी क्रम में जनपद के सभी तहसीलों और विकास खण्डों में कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
—————
जौनपुर 14 अप्रैल 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-02

माननीय सांसद गोरखपुर श्री रवि किशन जी द्वारा आज संघर्ष की प्रतिमूर्ति, महान शिक्षाविद, अर्थशास्त्री, विधिवेत्ता, समाज सुधारक तथा संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी के 135वीं जयंती के अवसर पर अंबेडकर तिराहा स्थित बाबा साहब जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा उन्हें नमन किया गया तथा “बाबा साहब अमर रहे” के नारे लगाए गए। इस दौरान उन्होंने बाबा साहब के संविधान निर्माण में उल्लेखनीय योगदान को याद करने के साथ ही कहा कि हम सभी को उनके जीवन दर्शन और मूल्यों को आत्मसात करना चाहिए।
—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *