प्रेस विज्ञप्ति
आज सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मृत्युंजय चौबे एवं पार्टी की कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष रागिनी अवस्थी ने लक्ष्मण पीठ के महंत श्री धीरेंद्र वशिष्ठ से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर संगठन के विस्तार, सनातन मूल्यों के संरक्षण एवं समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। महंत श्री धीरेंद्र वशिष्ठ जी ने पार्टी के जनकल्याणकारी उद्देश्यों की सराहना करते हुए संगठन विस्तार एवं सामाजिक जागरूकता के कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया।
राष्ट्रीय महासचिव मृत्युंजय चौबे ने कहा कि सर्वजन सनातन पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर राष्ट्रहित एवं सनातन संस्कृति के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। वहीं कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष रागिनी अवस्थी ने संगठन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने की बात कही।
भेंटवार्ता सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा भविष्य में समाज एवं राष्ट्रहित के विभिन्न विषयों पर मिलकर कार्य करने की सहमति व्यक्त की गई।

