उचित दर विक्रेताओं ने मुख्यमंत्री एवं खाद्य मंत्री का जताया आभार 

उचित दर विक्रेताओं ने मुख्यमंत्री एवं खाद्य मंत्री का जताया आभार
प्रयागराज। प्रदेश सरकार की ओर से राशन वितरण करने वाली उचित दर विक्रेताओं का लाभांश₹35 बढ़ाए जाने पर मुख्यमंत्री एवं खाद्य रसद मंत्री का आभार व्यक्त किया गया।
 लाभांश बढ़ाने पर ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन प्रयागराज के अध्यक्ष गणेश प्रसाद द्विवेदी एवं पदाधिकारी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और खाद्य एवं रसद विभाग के मंत्री डॉ मनोज पांडे को आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। ऑल इंडिया फेयर  प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन प्रयागराज ने जिला पूर्ति अधिकारी सुनील सिंह की मौजूदगी में जिलाधिकारी के माध्यम से धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। गणेश प्रसाद द्विवेदी जिला अध्यक्ष ने सरकार के इस कदम की सराहना की और सरकार से मांग की की ₹25 और कमीशन बढ़ाया जाए जिससे उचित दर विक्रेताओं जीवन यापन अच्छे ढंग से कर सके।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजकरण सिंह जिला उपाध्यक्ष प्रयागराज रामलला मिश्र उपाध्यक्ष प्रयागराज, कौशलेश सिंह जिला कोषाध्यक्ष, बसंत लाल सरोज जिला महामंत्री, मनोज कुमार शुक्ला, गंगा शंकर मिश्रा, रामसूरत सिंह, सरदार सिंह, नरेंद्र कुमार दुबे, अरुण कुमार, सिंह, सौरभ केसरवानी, गुलाब शंकर अनुज प्रताप सिंह सहित तमाम उचित दर विक्रेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *