3 सितंबर को लखनऊ में होगा विशाल स्वदेशी व्यापारी कुंभ
प्रयागराज से बड़ी संख्या में व्यापारी जत्थे और निजी वाहनों से होंगे रवाना
प्रयागराज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर आगामी 3 सितंबर को लखनऊ स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में विशाल स्वदेशी व्यापारी कुंभ का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन में देश के 9 राज्यों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के शत-प्रतिशत जिलों से बड़ी संख्या में व्यापारी एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी शामिल होंगे। प्रयागराज से भी अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष अनिमेष अग्रवाल की अगुआई में बड़ी संख्या में व्यापारी कल सुबह जत्थे के रूप में तथा निजी वाहनों से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री संदीप बंसल के आह्वान और कुशल नेतृत्व में आयोजित इस व्यापारी कुंभ का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों के प्रति व्यापारियों और ग्राहकों का रुझान बढ़ाना, स्वदेशी उत्पादों के निर्माण एवं विक्रय को प्रोत्साहित करना तथा व्यापारियों को सरकारी योजनाओं एवं सहायता का लाभ दिलाना है।

