उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ जनपद शाखा जौनपुर की एक आवश्यक बैठक विकास भवन में सम्पन्न
जौनपुर ब्यूरो चीफ
जौनपुर:आज दिनांक 21.11.2024 को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ जनपद शाखा जौनपुर की एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला मंत्री संजय कुमार चौधरी ने किया। बैठक का एजेंडा यह था कि राज्य कर्मचारी महासंघ,उत्तर प्रदेश फेडरेशन आफ मिनिस्टीरियल एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जनपद कार्यकारी का गठन जनपद में हो चुका है, कार्यकारिणी का विस्तार करके शपथ ग्रहण दिनांक 24 दिसंबर 2024 को कराए जाने हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि राज्य कर्मचारी महासंघ एक नई ऊर्जा के साथ जनपद के कर्मचारियों के हक हकूक के लिए संघर्ष करेगा। इस अवसर पर राजीव कुमार श्रीवास्तव उर्फ रोशन, अच्छेलाल पाल, अखिलेश उपाध्याय , प्रमोद कुमार पाठक,शिवकुमार यादव, ओंकार सिंह, लक्ष्मी नारायण चौरसिया,हीरालाल भारती, सर्वेश कुमार मौर्य, रामाश्रय मिश्रा, कुलदीप कुमार आदि पदाधिकारी महासंघ के घटक संगठनों के उपस्थित रहे।

