एम्बुलेंस का अज्ञात वाहन से टक्कर ‘ चार की मौत आज दिनांक 04/10/2026 को समय करीब 08.15 बजे एक एम्बुलेंस वाहन संख्या T0626HR7553BJ से शदीह सुबेदार मेजर श्री सत्यवान निवासी गैला दुधिला थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया का पार्थिव शरीर शहीद सूबेदार उपरोक्त के परिजन

एम्बुलेंस का अज्ञात वाहन से टक्कर ‘ चार की मौत आज दिनांक 04/10/2026 को समय करीब 08.15 बजे एक एम्बुलेंस वाहन संख्या T0626HR7553BJ से शदीह सुबेदार मेजर श्री सत्यवान निवासी गैला दुधिला थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया का पार्थिव शरीर शहीद सूबेदार उपरोक्त के परिजन 1.राजन चौधरी पुत्र भूपति सिंह (शहीद का भाई) 2.राम समुझ पुत्र जयसिंह (शहीद का भतीजा) 3.गौरव सिंह पुत्र सत्यवान (शहीद का पुत्र) निवासीगण ग्राम गैला दुधिला थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया 4.जसपाल (चालक) पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात के द्वारा चण्डीगढ़ से शदीह सुबेदार मेजर श्री सत्यवान उपरोक्त का पार्थिव शरीर अपने घर निवास स्थान लेकर जा रहे थे कि थाना हलियापुर के क्षेत्रान्तर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे 79.6 किमी0 पर अज्ञात वाहन से टक्कर लगने के कारण मौके पर गौरव सिंह उपरोक्त व जसपाल चालक उपरोक्त की मौके पर ही मृत्यु हो गयी है। राजन चौधरी व राम समुझ सिंह उपरोक्त की दौरान इलाज शव सैय्या अस्पताल पिठला कुमारगंज जनपद अयोध्या में मृत्यु हो गयी है। शव को कब्जा पुलिस में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। मृतकगणों के परिजनों को सूचना दिया गया । शदीह सुबेदार मेजर श्री सत्यवान उपरोक्त का पार्थिव शरीर थाना प्रांगण में ससम्मान सुरक्षित रखाया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *