मोदी की योजना से मिला सहारा, दिलीप-सावित्री की जोड़ी ने कोरिया में जगाई ‘गुड मॉर्निंगÓ
पीएमईजीपी से शुरू किया बेकरी उद्योग, खुद बने आत्मनिर्भर और 10 लोगों को दिया रोजगार
दूसरे की बेकरी में काम करने से अपने कारोबार तक का सफर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार
(एल. डी.मानिकपुरी, सहायक जनसंपर्क अधिकारी)
रायपुर, 30 सितंबर 2026/कोरिया में अब कई परिवारों की सुबह सिर्फ ‘गुड मॉर्निंगÓ संदेश से नहीं, बल्कि ‘गुड मॉर्निंग बेकरीÓ के ताजा ब्रेड, टोस्ट, बिस्किट और केक से भी होती है। ग्राम ओड़गी के दिलीप और सावित्री गुप्ता की जोड़ी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) का लाभ उठाकर अपने सपने को कारोबार में बदला है।कभी आर्थिक कठिनाइयों से जूझने वाला यह परिवार आज आत्मनिर्भर है और अपने साथ करीब 10 लोगों को रोजगार दे रहा है।
मोदी की योजना ने दिखाई राह, सपने को मिला आकार
स्नातक तक पढ़ी सावित्री गुप्ता और दसवीं तक पढ़े उनके पति दिलीप के लिए अपना व्यवसाय शुरू करना आसान नहीं था। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाले दिलीप करीब पांच वर्षों तक दूसरी बेकरी में काम करते रहे। इस दौरान उन्होंने बेकरी उत्पादन, गुणवत्ता, बाजार और ग्राहकों की जरूरतों को करीब से समझा। यही अनुभव आगे चलकर उनके अपने कारोबार की ताकत बना।
वर्ष 2023-24 में बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े के माध्यम से दिलीप को पीएमईजीपी योजना की जानकारी मिली। योजना को समझने के बाद दिलीप और सावित्री ने तय किया कि अब दूसरों के लिए काम करने के बजाय अपना रोजगार खड़ा किया जाए।
पीएमईजीपी ने दिया पूंजी का संबल
सावित्री ने पीएमईजीपी के माध्यम से करीब 10 लाख रुपये का ऋण लेकर अपनी जमीन पर बेकरी उद्योग स्थापित किया। परिवार ने भी करीब 2 से 3 लाख रुपये की राशि लगाई। करीब 10 से 12 हजार वर्गफीट क्षेत्र में ‘गुड मॉर्निंग बेकरीÓ की शुरुआत हुई। यहां केक, बिस्किट, मीठा गोला, ब्रेड, टोस्ट सहित विभिन्न बेकरी उत्पाद तैयार किए जाते हैं। कच्चा माल अनूपपुर, मनेंद्रगढ़ और बैकुण्ठपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से मंगाया जाता है।
दिलीप का अनुभव, सावित्री का संकल्प बना सफलता की ताकत
इस कारोबार की खासियत सिर्फ सरकारी ऋण से शुरू होना नहीं, बल्कि दिलीप के वर्षों के अनुभव और सावित्री के आत्मविश्वास की साझेदारी भी है। दिलीप ने जहां बेकरी के काम का व्यावहारिक अनुभव कारोबार में लगाया, वहीं सावित्री ने परिवार और व्यवसाय की जिम्मेदारियों को संभालते हुए उद्यम को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोनों की मेहनत का परिणाम है कि गांव में शुरू हुआ कारोबार अब बैकुण्ठपुर के साथ कुदरगढ़, खर्रा और सूरजपुर तक अपने उत्पाद पहुंचा रहा है।
एक परिवार की आत्मनिर्भरता से 10 परिवारों की आजीविका तक
पीएमईजीपी से शुरू हुआ यह उद्योग अब केवल दिलीप और सावित्री के परिवार की आय का साधन नहीं है। बेकरी में करीब 10 लोगों को रोजगार मिल रहा है। यानी सरकारी योजना से मिले एक अवसर ने एक परिवार को आत्मनिर्भर बनाने के साथ दूसरे जरूरतमंद परिवारों के लिए भी रोजगार का रास्ता खोला है।
सावित्री कहती हैं कि पीएमईजीपी ने उनकी तकदीर और तस्वीर दोनों बदल दी। कभी अपने व्यवसाय की कल्पना करना कठिन था, लेकिन योजना से मिले आर्थिक सहयोग ने उस सपने को हकीकत में बदल दिया। आज वे स्वयं आत्मनिर्भर होने के साथ दूसरों को रोजगार देने की स्थिति में हैं।
मोदी जी की योजना ने हमें अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सावित्री कहती हैं कि पीएमईजीपी जैसी योजनाएं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए आगे बढ़ने का अवसर देती हैं। सही मार्गदर्शन, सरकारी सहयोग और मेहनत से स्वरोजगार को सफल व्यवसाय में बदला जा सकता है।
दिलीप कहते हैं कि योजना का लाभ मिलने के साथ समय का सही उपयोग, अपने काम का अनुभव और निरंतर मेहनत उनकी सफलता के प्रमुख आधार रहे हैं। दूसरे की बेकरी में काम करते हुए जो सीखा, उसे अपने व्यवसाय में लगाया और आज उसी अनुभव ने उन्हें अपनी पहचान बनाने में मदद की है।
जोड़ी ने मेहनत की कई परिवारों की सुबह ‘गुड मॉर्निंगÓ से
दिलीप और सावित्री की यह जोड़ी सेवा संकल्प की उस भावना को भी मजबूत करती है, जिसमें सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर व्यक्ति स्वयं आत्मनिर्भर बने और आगे बढ़कर दूसरों के लिए भी रोजगार व आजीविका का माध्यम तैयार करे। एक योजना ने अवसर दिया, एक जोड़ी ने मेहनत की और आज उस मेहनत से कई परिवारों की सुबह ‘गुड मॉर्निंगÓ हो रही है।
००
आज का राशिफन
मेष राशि:आज राजनीतिक कार्यों में आपको सफलता हासिल होगी। आज बच्चों की सफलता पर आपका मन खुश हो जायेगा। करियर में गंभीरता से विचार करने का समय है। नौकरी में किसी भी तरह के बदलाव के लिए पूरे मन से तैयार रहें। आज किसी पुराने रिश्तेदार से मिलकर दिल खुश हो जायेगा। आज आपको मानसिक शांति महसूस होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा बना रहेगा। आज आप परिवार के साथ किसी ट्रिप पर जा सकते हैं।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 6
वृष राशि: आज का दिन आपके लिए नई खुशियां लाया है। आज आपका सोशल नेटवर्क बढ़ेगा। आज आपके परिवार में चहल-पहल रहेगी। काम के सिलसिले से यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आज आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ऑफिस में आज अपने काम को सही दिशा देंगे। आज आप परिवार के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों को मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। सामाजिक कार्यों में सहयोग देने से आपको अच्छा महसूस होगा।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 2
मिथुन राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज घर के बड़ों से प्यार और आशीर्वाद मिलेगा। संपत्ति में निवेश का योग बन रहा है। ऑफिशियल मामलों में अपने काम पर फोकस बनायें रखें। लवमेट आज आपकी भावनाओं का सम्मान करेंगे। आज किसी भी तरह की बयान बाजी से दूर रहें, तो ही अच्छा है। आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर होगी। बिजनेस में प्रोग्रेस होगा। साथ ही इनकम में भी बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। आज अपने जीवनशैली में बदलाव करेंगे, परिवार के लोग आपसे प्रसन्न होंगे।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 9
कर्क राशि:आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात होगी। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी, जिससे अपने कार्यों को समय से पहले पूरा कर लेंगे। साझेदारी का कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है, सोच समझकर ही निर्णय लें। इस राशि के जो लोग पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें अपने काम के लिये तारीफ मिलेगी। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल जायेगा। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 8
सिंह राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आपको जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे आप पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभायेंगे। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा, इससे आपको प्रसन्नता होगी। आज प्रमोशन और ट्रांसफर का योग बन रहा है। अपने बड़ों की बात आज ध्यानपूर्वक सुनें, जो आगे चलकर आपके लिए कारगर साबित होगी। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। काम के प्रति आलस्य और लापरवाही से बचे। आज घर में किसी धार्मिक आयोजन का अनुष्ठान करेंगे।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 1
कन्या राशि: आज आपका दिन आपके लिए बहुत ही खास है। अपने ऑफिस में बॉस की बातों को ठीक से समझने की कोशिश करेंगे। विदेश जाने का प्रबल योग बन रहा है, वीजा अप्लाई करने के लिए समय अनुकूल है। बिजनेस में कोई फायदेमंद एग्रीमेंट होगा। आपको अपने दिल और दिमाग पर काबू रखना होगा। समस्याओं से घबराने के बजाय उनको सुलझाने की कोशिश करें। जो चीजें महत्वपूर्ण हैं उनको खुद ही संभालें और जरूरत हो तो किसी अनुभवी की सलाह भी लें।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 5
तुला राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज कोई नया काम करने से पहले पिता से सलाह मशविरा जरूर लें, विशेष फायदा होगा। अविवाहित जातकों को शादी के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। आज आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। पुराने दोस्त से आज आपकी अचानक मुलाकात होगी। आज लोग आपकी बातों से बहुत प्रभावित होंगे, उन पर आपका पॉजिटिव असर पड़ेगा। व्यापार को बढ़ाने के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आयेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 7
वृश्चिक राशि: आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आपके काम में वृद्धि होगी और आय के स्रोत बढ़ेंगे। ऑफिस में भी आपके काम की तारीफ होगी। कोई नया काम शुरू करने के पहले उसकी बारीकी को ठीक से जान लें और समझ लें। आज बेवजह के खर्च को नियंत्रण करने की कोशिश करेंगे। परिवार में किसी सदस्य को कोई बड़ी सफलता प्राप्त होगी। इस राशि के जिन लोगों का स्टेशनरी का बिजनेस है, उनकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 3
धनु राशि:आज का दिन आपके लिये अच्छा है। आज आपकी राशि में लाभ का योग है। अपने जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। आज आपके बिजनेस में प्रगति होगी। मेडिकल के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। विदेश से धन संबंधित शुभ सूचना मिल सकती है। दोस्तों से अपनेपन का अहसास होगा। अधिकारी वर्ग आपकी मदद करेगा। आज आप नया वाहन खरीदेंगे, जिससे परिवार में ख़ुशी का माहौल बनेगा।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 4
मकर राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। स्पोर्ट से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। आज जिस काम की शुरुआत करेंगे, उसे पूरा करने में सफल होंगे। जीवनसाथी आज आपसे किसी उपहार की डिमांड कर सकते हैं। आज आप पिछली बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करेंगे। आज आपकी मीठी बोली सबका दिल जीत लेगी। निवेश के मामले में आपको घर के बड़ों से कोई अच्छी सलाह मिलेगी।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 1
कुंभ राशि:आज का समय आपके लिए बहुत फेवरेबल है। अगर आप नये बिजनेस में इंवेस्ट करना चाहते हैं तो समय अच्छा है। आपके सितारे बुलंदी पर है, बस आप विनम्र रहें और धैर्य बनायें रखें। आज आपका तजुर्बा आपके काम आयेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको कुछ अच्छे अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। आज घर के जरूरी कामों पर भी ध्यान दें। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग- पिच
शुभ अंक- 5
मीन राशि:आज आपका झुकाव अध्यात्म की तरफ रहेगा। आपके आस-पास पॉजिटिव बदलाव आपकी जिंदगी को बेहतर बनाएगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका दायरा बढ़ेगा। आज कुछ ऐसा होगा जिससे आपके परिवार वाले आप पर गर्व करेंगे। आज ऑफिस में अपने सीक्रेट्स किसी से भूलकर भी शेयर न करें। धन संबंधी चली आ रही परेशानियां आज कुछ कम होंगी। काम की जगह बदलने से आपकी ऊर्जा में बदलाव आए
गा। लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनेगी।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 9
००

