एसपी सिटी द्वारा महिला थाना के अर्धवार्षिक निरीक्षण मे सब कुछ मिला ओके
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।शुक्रवार को एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने महिला थाना कार्यालय का अर्धवाषिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्हें सब कुछ ओके मिला।जिस पर उन्होंने महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला के साथ-साथ वहाँ पर तैनात अन्य महिला उप निरीक्षकों व पुलिस कर्मियों के कार्यों की सराहना किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला थाना मे जीडी कार्यालय के साथ साथ महिला कारागार,मालखाना,महिला हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय,मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया।इस मौके पर थाना स्थानीय पर रखे दस्तावेजों का अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।इस मौके पर महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला के अलावा महिला उप निरीक्षक चेतना पांडे महिला उपनिरीक्षक प्रिया उप निरीक्षक संजीव मिश्रा के अलावा अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

