लू व तेज धूप के चलते भारी संख्या में जिला चिकित्सालय मे आ रहे मरीज
फोटो
अयोध्या।इस समय लू और तेज धूप से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।इस समय सबसे अधिक लोग डायरिया सहित तेज बुखार से पीड़ित हो रहे हैं।देखा जाए तो इस समय डायरिया तथा तेज बुखार से पीड़ित मरीज भारी संख्या मे जिला चिकित्सालय के साथ-साथ निजी चिकित्सालय में भर्ती हो रहे हैं।इधर पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी तथा तेज धूप के चलते लोग डायरिया तथा तेज बुखार से पीड़ित हो रहे हैं।जिसके चलते शनिवार को जिला चिकित्सालय व निजी चिकित्सालय में इलाज कराने आने वाले लोगों की भारी संख्या में भीड़ दिखाई दे रही थी।इन रोगियों में सबसे अधिक संख्या बच्चों व बुजुर्गों की रही।यही हालत जिला चिकित्सालय के नमें बच्चा वार्ड की रही।इस संबंध में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर राजेश सिंह ने लोगो से अपील किया कि कि इस समय काफी सतर्कता बरतने की जरुरत है।लोगो को सलाह दिया कि लोग कोशिश यही करे कि सुबह दस बजे के बाद और शाम चार बजे के पहले बाहर न निकले। तेज धूप व लू से बचने के लिए शरीर को पूरी तरह से कपड़ों से ढके तथा छाता व टोपी का प्रयोग करें। चिकित्सकों ने लोगों से अपील किया कि इस समय अधिक से अधिक नीबू पानी,खीरा,ककड़ी, पपीता, नींबू, दही, पानी चीनी व नमक का घोल, मट्ठा छाछ लस्सी बेल का शर्बत सहित अन्य शीतल पेय पदार्थों का सेवन क
रे।

