कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने 2 महापुरुषों की मनाई गई पुण्यतिथि

जौनपुर जिला कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व सांसद विकास पुरुष स्व कमला सिंह जी एवं पूर्व विधायक स्व रामकृष्ण उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई गई! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ देवेश चंद्र उपाध्याय पूर्व प्राचार्य जी रहे! अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज़ और संचालन विशाल सिंह हुकुम ने किया!
दोनो महापुरुषों को माल्यार्पण के पश्चात गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसको सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा की जनपद के विकास में इन दोनो जनप्रतिनिधिओं का स्वास्थ शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में विशेष योगदान रहा है! इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि विकास पुरुष पूर्व सांसद कमला सिंह जी एवं पूर्व विधायक रामकृष्ण उपाध्याय जी के द्वारा जौनपुर में विकास की एक नई इबादत लिखी गई! नवोदय विद्यालय, सिधवन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना कताई मिल स्टेडियम इत्यादि कई महत्वूर्ण योजनाए इनके द्वारा जिले में लाई गई! आज हम कांग्रेस जनो को इनके पदचिन्हो पर चलने का संकल्प लेना चाहिए!
अंत में सभी कांग्रेस जनो ने धरती पुत्र पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी!
डॉ राकेश उपाध्याय जी ने सभा में आए समस्त अतिथिओ को धन्यवाद ज्ञापित किया!
इस अवसर पर दया सागर राय, इंद्रसेन श्रीवास्तव, देवराज पाण्डेय, सुरेंद्र वीर विक्रम सिंह, गौरव सिंह सनी, सुरेंद्र त्रिपाठी, धर्मेंद्र निषाद, प्रमोद मिश्रा, नरेंद्र पटेल, अजय सोनकर, संतोष मिश्रा, राजकुमार गुप्ता, संदीप निषाद, निसार इलाही, अमन सिन्हा, आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *