आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज नगर पंचायत में स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर पर यंग स्टार क्लब के तत्वाधान में भव्य झांकी व माता के जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही । यह कार्यक्रम दशहरा के उपलक्ष्य पर लगने वाले मेले को लेकर दिनेश जायसवाल और सुशील गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित हुआ । वही झांकी और जागरण कार्यक्रम में गायक बिरजू बादल, गोलू यादव , बंदना शर्मा, विजय मोदनवाल, आदि ने मनमोहक प्रस्तुति किया जिसको देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए और आस पास का पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा । वही मनमोहक प्रस्तुति कर रहे कलाकारों को माता की चुनरी देकर सम्मानित किया गया और लोग उनकी जमकर सराहना करते नजर आए । सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन भी निगरानी में लगा रहा कि कहीं कोई अप्रिय घटना ना हो । इस अवसर पर रामपाल सिंह, कृष्णपाल , वीरेंद्र विश्वकर्मा , सुनील गुप्ता , दिनेश जायसवाल , सहित आदि लोग मौजूद रहे ।

