*कांति सिंह की जीत पर संतोष कुमार वर्मा के नेतृत्व में खुशियां मनाई गई*
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अखिलेश पाठक की मौजदगी में हुआ कार्यक्रम,
हरदोई। समाजवादी पार्टी के हरदोई विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा के नेतृत्व में लखनऊ स्नातक विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी की कांति सिंह की जीत पर मौजूद हज़ारों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर कर खुशियां मनाई गई, समाजवादी पार्टी के विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा ने बताया भारतीय जनता पार्टी ने लखनऊ स्नातक विधान परिषद चुनाव में साम दाम दंड भेद को अपनाया लेकिन मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को नकार दिया, समाजवादी पार्टी प्रत्याशी कांति सिंह को लगभग 17 हजार से अधिक वोटो से चुनाव जितवाया, हरदोई विधान सभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी से चुनाव की तैयारी कर रहे। अखिलेश पाठक ने कांति सिंह जीत समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत है
उत्तर प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए एमएलसी (विधान परिषद) चुनावों में समाजवादी पार्टी की जीत के बाद प्रदेशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है।लखनऊ स्नातक विधान परिषद चुनाव में कांति सिंह समेत कई सीटों पर सपा प्रत्याशियों की जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी, ढोल-नगाड़े बजाए और रंग-गुलाल उड़ाकर खुशी मनाई। अखिलेश पाठक ने जीत की बधाई देते हुए कार्यकर्ताओं को संयम बरतने की सलाह दी है। उन्होंने अपील की है कि कोई भी विजय जुलूस या हो-हल्ला न किया जाए, ताकि विरोधी पक्ष को माहौल बिगाड़ने का मौका न मिले। कार्यकर्ताओं ने इस जीत को आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से जोड़ते हुए समाजवादी पार्टी की सरकार बनने की उम्मीद जताई इस मौके पर उत्तम कुमार सिंह यादव एडवोकेट अनिल यादव मोहम्मद हफीज राजेंद्र प्रधान राजेंद्र कौथेलिया सतीश वर्मा धनीराम वर्मा आकाश कनोजिया कौशल किशोर यादव सुरेंद्र पाल यादव अनिलेश यादव सरोज यादव अनिल मिश्रा आदि हज़ारों की संख्या में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

