क्यूरेटर कार्यशाला के लिए जिलों से आवेदन आमंंत्रित

क्यूरेटर कार्यशाला के लिए जिलों से आवेदन आमंंत्रित
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 12 एवं 13 सितंबर 2026 को आयोजित की जाने वाली प्रदेशीय क्यूरेटर कार्यशाला के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कार्यशाला में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के वरिष्ठ एवं अनुभवी क्यूरेटर द्वारा जिले के क्यूरेटर या ग्राउंड्समैन को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त संयोजक एलबी काला के अनुसार कार्यशाला के लिए अभ्यर्थी का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 25 से 55 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा शैक्षिक योग्यता कम से कम 12वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है और संबंधित क्षेत्र में अनुभव होना चाहिए। अभ्यर्थी किसी जिले में वर्तमान में नियुक्त अथवा तैनात होना चाहिए।
अभ्यर्थी के आधार कार्ड की छायाप्रति भी आवेदन के साथ संलग्न करनी होगी। योग्यता और अनुभव के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन कार्यशाला के लिए किया जाएगा।
इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र एलबी काला से प्राप्त करके एक सितंबर 2026 तक पूर्ण रूप से भरकर उन्हीं से संपर्क करने के लिए कहा है।
शिक्षा निदेशालय में सार्वजनिक पुस्तकालय का शुभारंभ आज
पठन संस्कृति उत्सव का भी होगा आयोजन
प्रयागराज। शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज में 30 अगस्त को सार्वजनिक पुस्तकालय का उद्घाटन पार्थ सारथी सेन शर्मा, आईएएस, अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक/बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा।
उद्घाटन सत्र के पश्चात अपराह्न 03:00 बजे निदेशालय प्रांगण में पठन संस्कृति उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। उत्सव के दौरान पुस्तक प्रदर्शनी, लेखक संवाद, क्विज प्रतियोगिता एवं ‘बुके नहीं, बुक अभियान’ का शुभारंभ किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *