रामबाग स्टेशन के प्लेटफार्म पर फिर भरा पानी
ट्रेनों का संचालन ठप, सिग्नल भी नहीं कर रहा काम
प्रयागराज। प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर पानी भर गया है। शुक्रवार और शनिवार को हुई तेज बारिश के बाद प्लेटफार्म नंबर एक, दो और तीन नंबर प्लेटफार्म की पटरियां पानी में डूब गई हैं। यहां पर सिग्नल भी नहीं काम कर रहा है। इसके चलते तीनों प्लेटफार्मों से ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है।
ज्ञात हो कि 17 अगस्त को तेज बारिश के बाद कई प्लेटफार्मों पर पानी भर गया था। इसके कारण ट्रेनों का संचालन ठप कर दिया गया था। यहां से चलने वाली बनारस मेमू सहित कई गाड़ियां झूंसी रेलवे स्टेशन शिफ्ट कर दी गई थीं। दो दिन पहले 27 अगस्त से ट्रेनों को बहाल किया गया था।
बस में यात्रा के दौरान बैंग चोरी
प्रयागराज। रोडवेज की वोल्वो बस से लखनऊ से प्रयागराज आ रहे एक यात्री का बैग चोरी हो गया। घटना की एफआईआर फाफामऊ थाने में दर्ज कराई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फाफामऊ थाना क्षेत्र के 40 नम्बर गोमती निवासी रजत प्रकाश पुत्र शनि प्रकाश लखनऊ में सूचना विभाग में कार्यरत हैं। बीती 27 अगस्त को रजत लखनऊ से प्रयागराज बस द्वारा आ रहे थे। यात्रा के दौरान रास्ते में रजत का बैग चोरी हो गया। बैग के चोरी होने की जानकारी उन्हें फाफामऊ शांतिपुरम स्थान के आसपास हुई। बैंग में रजत के आवश्यक सामान के साथ मेरी आईडी आधार कार्ड, पैन कार्ड उसमे डेल कम्पनी का लैपटॉप रंग का था उसमे महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि रखे हुए थे। रजत ने बैग को काफी तलाश किया, लेकिन- वह नहीं मिला।
रजत ने इस बाबत फाफामऊ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

