क्राइम ब्रांच लखनऊ, क्राइम टीम (डीसीपी पूर्वी), सर्विलांस सेल (एडीसीपी पूर्वी), थाना चिनहट व थाना गोमतीनगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा डकैती की घटना का सफल अनावरण करते हुए 04 शातिर डकैतों/अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, 21 बोरी कॉपर तार, 05 बोरी लोहे की प्लेटें (संयुक्त कीमत लगभग 40,00,000/-रू0) व 4,200/- रूपये नगद समेत घटना में प्रयुक्त 01 अदद डीसीएम ट्रक, 02 अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 04 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 04 अदद मोबाइल फोन बरामद
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। पुलिस आयुक्त लखनऊ एस.बी. शिरडकर के निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त पूर्वी प्रबल प्रताप सिंह व डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी सय्यद अली अब्बास व एडीसीपी क्राइम अशोक कुमार के कुशल पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त विभूतिखण्ड अनिद्य विक्रम सिंह व एसीपी क्राइम अभिनव के निकट पर्यवेक्षण व कुशल नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक चिनहट अश्वनी कुमार चतुर्वेदी व सर्विलांस सेल/मड़ियांव प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा द्वारा मय हमराही अधि0/कर्मचारीगण के डकैती के घटना का सफल अनावरण करते हुए 04 शातिर अभियुक्त को फतेगंज पश्चिमी बाईपास के पास जनपद बरेली से समय 02.00 बजे गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से लूटी गयी कापर का तार, लोहे की प्लेट व घटना मे प्रयुक्त डीसीएम ट्रक तथा 4200/- नगद बरामद किया गया। अनावरित अभियोग मे नियमानुसार विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
अपराध एवं कार्यवाही का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 27.01.2024 को वादी संजीव अग्रवाल द्वारा लिखित तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कराया गया कि इनके देवा रोड अपट्रान स्थित बालाजी ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में 8-10 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दीवाल फांद कर फैक्ट्री में घुसकर सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर पिस्टल दिखाते हुए कमरे में बंधक बनाकर फैक्ट्री के अन्दर से कापर का तार व लोहे की प्लेटें लूट कर ट्रक मे लादकर भाग गये है। उक्त तहरीर पर तत्काल सुसंगत धारा मे अभियोग पंजीकृत कर थाना चिनहट, सर्विलांस सेल, क्राइम टीम व अन्य विभिन्न टीमें गठित कर घटना के अनावरन हेतु इलेक्ट्रानिक साक्ष्य, सीसीटीवी कैमरो व सोशल मीडिया अन्य साक्ष्य संकलन की कार्यवाही के क्रम मे मटियारी चौकी पर घटना मे प्रयुक्त वाहन डीसीएम नं0 UP25AT9774 के संबंध मे आपस मे विचार विमर्श कर रहे थे कि पुलिस उपायुक्त पूर्वी की क्राईम टीम पर आ गये जिनसे आपसी विचार परामर्श के पश्चात वाहन स्वांमी के संबंध में ई-चालान एप पर देखा गया तो धरातलीय अभिसूचना एंव सोशल मीडिया एंव इलेक्ट्रॉनिक साधनो के माध्यम से वाहन स्वामी के सत्यापन व अन्य जानकारी हेतु प्रभारी निरीक्षक चिनहट मय हमराही मय अधि/कर्म (गण विभिन्न प्राईवेट साधनों से जनपद बरेली के लिए प्रस्थान किया गया वाहन स्वामी के घर के आसपास गोपनीय तौर पर जानकारी करने हेतु मुखविर खास को घटना के संबंध में अवगत कराकर मामूर किया गया कि कुछ देर बाद मुखविर खास ने आकर बताया कि वाहन स्वामी अन्य साथी डीसीएम से कुछ माल लेकर दिल्ली जाने के लिए निकले है यदि जल्दी करें तो हो सकता है पकड़ा जा सकता है और बरामादगी हो सकती है।

