खत्म हुआ दिल्लीवालों का इंतजार,पीएम मोदी कल करेंगे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन

खत्म हुआ दिल्लीवालों का इंतजार,पीएम मोदी कल करेंगे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन

दिल्ली ब्यूरो चीफ: पी अस्थाना
नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 210 किलोमीटर लंबे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे (DDE) का उद्घाटन कल करेंगे। 12 हजार करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बने इस एक्सप्रेस-वे खुलने से दिल्ली से देहरादून की दूरी 6.5 घंटे से घटकर मात्र ढाई घंटा रह जाएगी। छह लेन का यह एक्सेस-कंट्रोल्ड दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों से गुजरेगा। इसमें 12 किलोमीटर एशिया का सबसे लंबा वाइल्डलाइफ एलिवेटेड कॉरिडोर भी बनाया गया है। जो की राजाजी नेशनल पार्क के उपर से गुजर रहा है। इसमें टू व्हीलर, थ्री व्हीलर और ट्रैक्टर के चलने पर बैन रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *