गीता गोष्ठी छात्रों के मध्य चलाएगी गीता ज्ञान का अभियान—सुरेश दूबे 

 गीता गोष्ठी छात्रों के मध्य चलाएगी गीता ज्ञान का अभियान—सुरेश दूबे
गोण्डा 1 सितम्बर। जनपद में सनातन धर्म में ज्ञान मार्ग का प्रतिनिधित्व कर रही गीता गोष्ठी अब नई युवा पीढ़ी को गीता के शाश्वत दर्शन से जोड़ने के लिए अभियान चलाएगी। अभियान को गति प्रदान करने का दायित्व गोष्ठी के वरिष्ठ सदस्य उत्तम कुमार शुक्ल को सौंपा गया है।
      गीता गोष्ठी के संस्थापक सदस्य व गीता महोत्सव के संरक्षक इंजी. सुरेश दूबे ने रामलीला मैदान के रामेश्वरम मंदिर में गोष्ठी की बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि सनातन धर्म एवं विश्व के सशक्त दर्शन को नई पीढ़ी में लोकप्रिय बनाने के लिए लिए उक्त निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि गीता गोष्ठी के बौद्धिक सदस्य जनपद के संस्कृत
 विद्यालयों व प्रमुख शैक्षिक संस्थानों में जाकर आध्यात्म भक्ति व साहित्य से प्रेम रखने वाले छात्र – छात्राओं को गीता अध्ययन के प्रति अभिरुचि जगाकर उन्हें गीता के शाश्वत दर्शन से जन जन को जागृत करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में धीरेन्द्र पाण्डेय प्रचार टीम के प्रभारी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *