गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि वेदव्यास जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पूजन-अर्चन, पुजारियों का किया सम्मान

गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि वेदव्यास जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पूजन-अर्चन, पुजारियों का किया सम्मान

 

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि वेदव्यास जयंती के अवसर पर लखनऊ महानगर में विभिन्न मंदिरों में पूजन-अर्चन एवं संत गुरु रविदास जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करने के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

लखनऊ। इसी क्रम में मध्य विधानसभा के मध्य मंडल-4 अंतर्गत वजीरतगंज-गणेशगंज वार्ड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर, खुर्शीद बाग कॉलोनी में विशेष पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर रवि प्रकाश जायसवाल, नगर कार्यसमिति सदस्य, भाजपा लखनऊ महानगर ने मंदिर के पुजारी पंडित प्रवीण कुमार तिवारी एवं पंडित आदर्श तिवारी का अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया। साथ ही संत गुरु रविदास जी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किए गए।

 

कार्यक्रम में पूर्व पार्षद एवं विधानसभा संयोजक अतुल अवस्थी, मंडल महामंत्री अभिनव चौबे, मंडल मीडिया प्रभारी अमृतांत शर्मा, वार्ड अध्यक्ष अमित पटेल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *