गोण्डा पुलिस का माफिया पर शिकंजा: 6.42 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क, दो मामलों में बड़ी कार्रवाई

गोण्डा पुलिस का माफिया पर शिकंजा: 6.42 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क, दो मामलों में बड़ी कार्रवाई
अलावल देवरिया (गोंडा) 22 अगस्त। अपराध से अर्जित संपत्ति पर गोण्डा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 6 करोड़ 42 लाख 24 हजार 544 रुपये की अवैध संपत्ति को कुर्क/जब्त कराने का आदेश न्यायालय से प्राप्त कर लिया है।
एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन के तहत यह कार्रवाई बीएनएसएस की धारा 107 (1) के तहत की गई है। पुलिस का कहना है कि जब्त संपत्तियों की नियमानुसार नीलामी की जाएगी। पहला मामला सहकारी बैंक में ऋण वितरण के दौरान धोखाधड़ी और गबन से जुड़ा है। इस मामले में तत्कालीन शाखा प्रबंधक पवन कुमार पाल समेत अन्य आरोपियों ने फर्जीवाड़ा कर करोड़ों का गबन किया था। पुलिस ने इस गैंग की कुल 5 करोड़ 94 लाख 43 हजार रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क की है। दूसरा मामला विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का है। आरोपी विवेक कुमार उर्फ शमशाद ने बेरोजगार युवकों को रूस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी की थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी की स्कॉर्पियो गाड़ी समेत कुल 47 लाख 81 हजार 544 रुपये की संपत्ति जब्ती का आदेश कराया है। गोंडा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध से कमाई गई अवैध संपत्ति के खिलाफ आगे भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *