छात्रा की मौत के मामले में पिता-चाचा गिरफ्तार

छात्रा की मौत के मामले में पिता-चाचा गिरफ्तार

प्रेमी की शिकायत के बाद हुआ हत्या का खुलासा

फोटो-05

बाराबंकी। बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र के अटौता गांव में बीए की 20 वर्षीय छात्रा पार्वती की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पिता दिनेश कुमार रावत और चाचा चक्रेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने छात्रा की गला दबाकर हत्या करने और शव कुएं में फेंकने की बात स्वीकार की है। पार्वती 13 अक्टूबर से लापता थी। 14 अक्टूबर को उसके पिता ने पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी थी। 16 अक्टूबर को रामपुर महासिंह गांव में धान के खेत में बने कुएं से उसका शव बरामद हुआ। बीते 17 अक्टूबर को पार्वती के प्रेमी अभयराज रावत उर्फ टिंकू ने पुलिस को तहरीर देकर पिता और चाचा पर हत्या का आरोप लगाया। अभयराज के मुताबिक, 13 अक्टूबर की रात वह पार्वती से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। इसी दौरान उसके पिता ने दोनों को बातचीत करते देख लिया। आरोप है कि इसके बाद पार्वती के साथ मारपीट की गई और कॉल कट गई। अभयराज ने यह भी दावा किया कि उसने महिला हेल्पलाइन 1090 पर सूचना दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपितों से पूछताछ की और गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। आरोपों का अंतिम निर्धारण न्यायिक प्रक्रिया के तहत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *