जनता दर्शन में डीएम ने सुनी फरियादियो की शिकायतें

जनता दर्शन में डीएम ने सुनी फरियादियो की शिकायतें

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।सोमवार को डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में फरियादियों की शिकायतें सुनीं।इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने राजस्व, पुलिस, विकास, नगर निगम एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं जिलाधिकारी के बताई।इस मौके पर डीएम ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए।जनता दर्शन में अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट,उप जिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने मौके पर ही प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *