30 लाख रुपये के गबन के मामले पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।अयोध्या जिले के महबूबगंज उप डाकघर में 30 लाख रुपये के गबन के मामले मे गोशाईगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।इस मामले में उप डाकपाल शिवांशु श्रीवास्तव, उनकी पत्नी आयुषी श्रीवास्तव और सिपाही अजय यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।यह मुकदमा प्रधान डाकघर के डाक अधीक्षक के तहरीर पर दर्ज हुआ।आरोप है कि एक ही परिवार के तीन लोगों को फर्जी तरीके से मृत दिखाया गया।पीड़ित मोहम्मद सगीर खान, उनके बेटे शमशेर खान और पत्नी कैसर जहां ने 11 जनवरी 2025 को 30 लाख के किसान विकास पत्र खरीदे थे।आरोप है कि उप डाकपाल ने तीनों खातों को मृत दिखाकर बंद कर दिया।इसके बाद पूरी रकम नामिनी मुमताज जहां के खाते में ट्रांसफर की गई।मुमताज जहां की जानकारी के बिना 13 मई को 15 लाख रुपये निकाल लिए गए।जांच में खुलासा हुआ कि उसी दिन सिपाही अजय यादव के खाते में 15 लाख रुपये जमा हुए।यह भी सामने आया कि अजय यादव और शिवांशु श्रीवास्तव के बीच करीबी संबंध थे,और कुछ रकम आयुषी श्रीवास्तव के खाते में भी ट्रांसफर हुई।बताते चले कि इस मामले में लापरवाही पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने थाना प्रभारी शारदेन्दु दूबे और सिपाही अजय यादव को सस्पेंड कर दिया, अब पुलिस जांच जारी है।

