जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न

जौनपुर 31 अगस्त, 2025 (सू0वि0)- जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में तहसील केराकत अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 233 (घाघरा वाराणसी ब्रिज) के संबंध में गांवों के अवार्ड, भुगतान प्रक्रिया आज की समीक्षा की गई जिसमें उप जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि पांच गांव का अवार्ड हो चुका है तथा तीन गांव का अवार्ड अगले 3 दिन में हो जाएगा। जिलाधिकारी ने तेजी से भुगतान करने के निर्देश दिए और कहा कि सभी अवरोधों का निराकरण करते हुए निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर दिया जाए, तथा टाइमलाइन के अनुसार कार्य किया जाए, इससे यातायात की समस्या भी दूर होगी।
इस अवसर पर एनएच एलए एडवाइजर एम.के. मिश्रा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, एनएच के प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *