*जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनी 75 शिकायतें*
*रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*
*हरदोई* जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में आज कुल 75 शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंभीर एवं संवेदनशील मामलों का मौके पर जाकर सत्यापन कराते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्यवाही सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त मजिस्ट्रेट व संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

