जौनपुर, 25 अक्टूबर, 2026 (सू0वि0)
जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने के दृष्टिगत टीडी इंटर कॉलेज एवं जनक कुमारी इंटर कालेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा परीक्षा कक्षों में जाकर व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा को सुचितापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराया जाए। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शासन एवं आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी की क्रियाशीलता, परीक्षार्थियों की सुविधा तथा परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

