जिला सैनिक बंधु समिति की बैठक मे सैनिकों के कल्याण एवं पुनर्वास पर हुई चर्चा

जिला सैनिक बंधु समिति की बैठक मे सैनिकों के कल्याण एवं पुनर्वास पर हुई चर्चा

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर )

अयोध्या।अपर जिलाधिकारी (नगर) योगानन्द पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों के कल्याण, पुनर्वास तथा विभिन्न लंबित प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में जनपद के अमर शहीद देवेश सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयीं। बैठक के दौरान सैनिकों से संबंधित पेंशन प्रकरण, चिकित्सा सुविधा, रोजगार, भूमि आवंटन, पारिवारिक पेंशन, आश्रितों की नियुक्ति एवं अन्य समस्याओं की समीक्षा की गई।अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के प्रकरणों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए तथा अनावश्यक विलंब न हो।उन्होंने कहा कि देश की सेवा करने वाले सैनिकों और उनके परिवारों का सम्मान एवं कल्याण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पूर्व सैनिकों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराई जाए तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित किया जाए।बैठक में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल संजीव कुमार ने उपस्थिति लोगों से कहा की जिन भी भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिको के सर्विस बुक में किसी भी प्रकार की त्रुटि हो उसे समय से ठीक करा ले जिससे उन्हें सेवाओ एवं सरकारी योजनाओं का लाभ समय से मिल सके।बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *