जो लोग आज आस्था की बात करते हैं,उन्होंने अयोध्या में हमारे पवित्र हनुमानगढ़ी में नमाज़ पढ़वाने का किया था काम – योगी आदित्य नाथ 

जो लोग आज आस्था की बात करते हैं,उन्होंने अयोध्या में हमारे पवित्र हनुमानगढ़ी में नमाज़ पढ़वाने का किया था काम – योगी आदित्य नाथ

 

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

 

अयोध्या।जो लोग आज आस्था की बात करते हैं,उन्होंने अयोध्या में हमारे पवित्र हनुमानगढ़ी में नमाज़ पढ़वाने का काम किया था।आप सोचिए,क्या कोई जामा मस्ज़िद में कभी हनुमान चालीसा का पाठ कर पायेगा।क्या सरकारें करवा पाएगी? क्या कांग्रेस और समाजवादी पार्टी करवा पाएगी? अगर नही करवा पाएगी तो ये पाप क्यों करवाया गया था?अयोध्या में हनुमान गढ़ी की सीढ़ियों पर ये पाप क्यो करवाया गया था।यह बाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या के बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के सोहावल तहसील मुख्यालय पर कही।इस मौके पर योगी आदित्य नाथ ने कहा कि अयोध्या का जो विरोध कांग्रेस,समाजवादी पार्टी के लोग कर रहे हैं,वो इसलिए विरोध कर रहे हैं,वो नही कर पाए थे,इसलिए बुरा लग रहा है कि महर्षि वाल्मीकि के नाम पर क्यो हो गया।अयोध्या में रैन बसेरा निषादराज गुह के नाम पर हो गया उनको यही बुरा लगता है कि निषादराज के नाम पर वो नही कर पाए।हमने तो यहां किया ही साथ ही श्रृंगवेरपुर में भगवान राम और निषादराज के मिलन की भव्य प्रतिमा बनवा कर रखा है,जिसको तुम कब्जा करवा रहे थेवक़्फ़ के नाम पर कब्जा करवा रहे थे।मंशा साफ हो तो कार्य अपने आप होते हैं,नीति स्पष्ट हो तो नियंता अपने आप सहयोग करता है।जो आज वह अयोध्या में दिखाई देता है।उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम की कृपा और पवनसुत हनुमान जी का भी असीम आशीर्वाद जब प्राप्त होता है तो अयोध्या के सारे काम अपने आप बढ़ते दिखाई देता है।अयोध्या का विकास हो रहा है।अगर देखे तो कोई सोचता था,अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन पाएगा। ये समाजवादी पार्टी के लोग विरोध करते थे,एयरपोर्ट के नाम पर गुमराह करते थे,आज महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के सभी प्रमुख शहरों के साथ जुड़ चुका है।यही अंतर है,समाजवादी पार्टी कांग्रेस के लोगों ने मंदिर निर्माण में बाधा खड़ी की,राम के नाम पर प्रश्न खड़ा किया,रामभक्तों पर गोलियां चलवाई,अयोध्या के नाम पर पहचान का संकट खड़ा किया।कहा कि डबल इंजन की सरकार आई, भगवान राम का भव्य मंदिर का निर्माण हो गया,कोई रोक नही पाया।कहा कि अयोध्या ने वह करके दिखाया है जो 500 वर्षो में नही हो पाया था।पीढ़ियों पर पीढियां गईं, संतो, राजाओं,समाज के प्रत्येक तबगे ने रामजन्मभूमि मुक्ति के लिए आंदोलन किया,संघर्ष किया। लेकिन,जो लोग कहते थे कि अयोध्या में परिंदा भी पर नही मार सकता,आज वो देख रहे हैं कि अयोध्या में लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने विधायक अमित सिंह चौहान के दिवंगत पिता और पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण किया।वही ₹432 करोड़ से अधिक की लागत वाली 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया।इस मौके पर सीएम ने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 736 समूहों को ₹11 करोड़ 40 लाख की सीसीएल राशि प्रदान की।विद्युत सखियों को थर्मल प्रिंटर बांटें।विद्याशक्ति पहल के तहत सीएसआर के माध्यम से 63,100 निरक्षर महिलाओं को लाभान्वित किया।बैंक सखियों को प्रोत्साहित किया।मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी सौंपी।मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों को चेक, पीएम सूर्य घर योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, विश्वकर्मा सम्मान योजना के तहत किट, गौशालाओं को वर्मी कम्पोस्ट उर्वरक और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बांटें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *