जौनपुर जनपद में नो एण्ट्री समय वृद्धि:

जौनपुर जनपद में नो एण्ट्री समय वृद्धि:

यातायात पुलिस द्वारा जनहित में सूचना जारी

जौनपुर: सर्व साधारण को सूचित किया जाता है उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा जनपद में क्रमशः दिनांक 8/ 9 / व 10 जून 2026 को

दो पालियों में कुल 21 परीक्षा केदो पर आयोजित किया गया है। उक्त परीक्षा को सकुशल, सुचितापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार जौनपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, जाम मुक्त व दुर्घटना रहित बनाने के लिये जौनपुर शहर क्षेत्र में दिन के समय में आवश्यक वस्तु (गैस, डीजल, पेट्रोल, व मेडिकल से सम्बन्धित वाहन को छोड़कर) नो एंट्री (भारी वाहन प्रवेश वर्जित) की व्यवस्था दिनांकः08.06.2026 (सोमवार) दिनांकः09.06.2026 (मंगलवार), व दिनांक:10.06.2026(बुधवार) को समय प्रातः06:00 बजे से रात्रि 20:00 बजे तक शहर क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा ।

शहर क्षेत्र में सुगम यातायात संचालन हेतु निम्नलिखित स्थानों पर भारी वाहनों का शहर क्षेत्र में आवागमन प्रतिबन्धित किया जाता है।

*1- पचहटिया तिराहाः-* पचहटिया तिराहा से शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनों का आवागमन समय प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 20:00 बजे तक पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।

*2- प्रसाद तिराहाः-* प्रसाद तिराहा से शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनों का आवागमन समय प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 20:00 बजे तक पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।

*3- पकड़ी हाइवे अण्डर पासः-* पकड़ी हाइवे अण्डर पास से शहर शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनों का आवागमन समय प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 20:00 बजे तक पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।

*4- अलीगंज हाइवे तिराहाः-* पकड़ी हाइवे तिराहा से शहर शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनों का आवागमन समय प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 20:00 बजे तक पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।

*5- जगदीशपुर चौराहाः-* जगदीशपुर चौराहा से शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनों का आवागमन समय प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 20:00 बजे तक पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।

*6- चाँदपुर हाइवे अण्डर पासः-* चाँदपुर हाइवे अण्डर पास से शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनों का आवागमन समय प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 20:00 बजे तक पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।

*7- कुत्तुपुर तिराहाः-* कुत्तुपुर तिराहा से शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनों का आवागमन समय प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 20:00 बजे तक पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *