*”बज्रपात” अभियान के तहत मीरगंज पुलिस द्वारा उ0प्र0 गिरोहबन्द एँव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) से सम्बन्धित 04 शातिर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
देश की उपासना ब्यूरो
जौनपुर:कुँवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान “बज्रपात” के क्रम में थानाध्यक्ष मीरगंज अरविंद कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में थाना मीरगंज पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 07.06.2026 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 93/2026 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एँव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 से सम्बन्धित वांछित 04 शातिर अभियुक्तों को आज दिनांक 07.06.2026 को समय करीब 04.10 बजे बभनियाँव मोड़ से करीब 400 मीटर पहले बहद ग्राम बभनियाँव से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का विवरण:
1.रामउजागिर चौहान पुत्र स्व0 दशमत चौहान (निवासी ग्राम मोलनापुर, थाना मीरगंज, जौनपुर) उम्र 55 वर्ष
2.सूर्य प्रताप सिंह पुत्र चन्द्रभान सिंह (निवासी बीरकाजी, थाना फूलपुर, जनपद प्रयागराज) उम्र 46 वर्ष
3.ज्ञान सिंह पुत्र स्व0 शीतला बक्श सिंह (निवासी बीरकाजी, थाना फूलपुर, जनपद प्रयागराज) उम्र 48 वर्ष
4.सचेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र चन्द्रभान सिंह (निवासी बीरकाजी, थाना फूलपुर, जनपद प्रयागराज) उम्र 24 वर्ष
गिरफ्तार अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास:
मु0अ0सं0 133/2025 धारा 115(2)/352/351(2)/109/61(2)/3(5)/249 बी.एन.एस. (BNS) — थाना मीरगंज, जनपद जौनपुर (उपरोक्त चारों अभियुक्तों के विरुद्ध)।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
श्री अरविन्द कुमार सिंह (थानाध्यक्ष, थाना मीरगंज, जौनपुर)
उ0नि0 श्री सुनील कुमार यादव (थाना मीरगंज, जौनपुर)
उ0नि0 श्री मायाशंकर दूबे (थाना मीरगंज, जौनपुर)
हे0का0 जितेन्द्र यादव (थाना मीरगंज, जौनपुर)
का0 अरविन्द सिंह (थाना मीरगंज, जौनपुर)
का0 रणजीत सिंह (थाना मीरगंज, जौनपुर)
रि0म0का0 पूजा दूबे (थाना मीरगंज, जौनपुर)
रि0म0का0 श्वेता चौधरी (थाना मीरगंज, जौनपुर)

