जौनपुर में केमिस्टों की हड़ताल
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बंद रहे मेडिकल स्टोर
जौनपुर ,20 मई । ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर बुधवार को जिले के सभी केमिस्ट और ड्रगिस्ट ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल कर जिला अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया।ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में जौनपुर के सभी मेडिकल स्टोर पूरी तरह बंद रहे।
इस संबंध में बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि उनकी मुख्य मांग दवाओं की अनियमित ऑनलाइन बिक्री और बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे के दवाओं की होम डिलीवरी बंद करना है।
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स द्वारा दी जा रही अत्यधिक छूट की नीति छोटे और लाइसेंसधारी केमिस्टों के व्यापार को प्रभावित कर रही है। इन नियमों का दुरुपयोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और क्विक कॉमर्स कंपनियां कर रही हैं।
सिंह ने यह भी कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री से न केवल केमिस्टों का रोजगार खतरे में है, बल्कि मरीजों की सेहत से भी खिलवाड़ हो रहा है। बिना डॉक्टर की पर्ची के दवाएं मिलने से नशे के लिए इनका दुरुपयोग बढ़ रहा है।
केमिस्टों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द ही इस संबंध में ठोस कदम नहीं उठाए, तो उनका आंदोलन और तेज किया जाएग।अभी ये सरकार को एक दिन का अल्टीमेटम दिया है।अगर सरकार द्वारा हमारी बाते नहीं मानी गई तो हम लोग सड़क पर उतरेंगे शांति पूर्ण ढंग से प्रदर्शन करेंगे।इस मौके पर विभिन्न दुकानों के मालिक और संगठन के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

