हजरत इमाम हसन असकरी अलैहिस्सलाम की शहादत पर अमहट में अलविदाई जुलूस का आयोजन किया गया

हजरत इमाम हसन असकरी अलैहिस्सलाम की शहादत पर अमहट में अलविदाई जुलूस का आयोजन किया गया

सुल्तानपुर। 8रबीउल अव्वल  दो माह आठ दिन का अलविदाई  जुलूस अय्यामे अजा का आखिरी  दिन का आयोजन  शनिवार को मोमनीन गोराबारिक अमहट की तरफ से सुबह 7बजे जामा मस्जिद गोराबरिक अमहट में एक मजलिस हुई जिसको  मौलाना मोहम्मद जाफर खान ने  पढ़ी उन्होंने कहा कि ग्यारहवें इमाम हसन असकरी अलैहिस्सलाम को 28 साल की उम्र में सामरा ईराक में जहर देकर शहीद कर दिया गया।इसके बाद शबीह ताबूत हजरत इमाम हसन असकरी अलैहिस्सलाम व हुसैन के घरवालों के कर्बला से मदीना वापसी के सिलसिले में अमारी का जुलूस उठकर हुसैनिया नजर अली शाह  हुसैनिया नौ तामीर हुसैनिया शेख खानी हुसैनिया बादल खां होकर हुसैनिया नौतामीर के सामने शाम 7बजे समाप्त हुआ जिसमें मौलाना मुशीर अब्बास खान मौलाना सैयद सिबतैन अब्बास रिजवी मौलाना सैयद आमिर काजिमी तकरीर की। संचालन सागर आजमी ने किया और सुल्तानपुर की मुकामी अंजुमनो के अलावा बाहरी अंजुमने अंजुमन फरोगे अजा बाराबंकी अंजुमने गुलशन ए इस्लाम भौंरा सादात ने भी नौहा ख्वानी और मातम कीऔरअंत में हुसैनी काफेले के मदीना वापसी पर रौंजा ए रसूल व जन्नतुल बकीय का मंजर पेश किया गया  उक्त जुलूस में भारी संख्या में दूर दराज से लोगों ने भाग लिया इसके बाद आज से गम का माहौल खत्म हुआ काला लेबास के  स्थान पर आज से खुशियां घरों में लौटें गी और यह दिन आम दिनों में बदल जायेगा। जुलूस में डाक्टर फिरोज हैदर खां व डाक्टर हैदर खां की तरफ से मुफ्त मेडिकल कैम्प लगाया गया यह जानकारी हैदर अब्बास खान अध्यक्ष हुसैनी शिया वेलफेयर एसोसिएशन सुल्तानपुर ने दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *