डायट में विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा की विवरणिका का हुआ विमोचन

डायट में विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा की विवरणिका का हुआ विमोचन

फोटो

अयोध्या।मंगलवार को डायट में जिला समन्वयक डॉ अम्बिकेश त्रिपाठी एवं अभिषेक कुमार द्वारा प्रवक्ताओं, एस.आर.जी, एकेडमिक रिसोर्स पर्सन्स एवं शिक्षकों आदि के माध्यम से विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा 2026-27 की विवरणिका का विमोचन हुआ।इस मौके पर इसके अलावा अभिमुखीकरण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम में एकेडमिक रिसोर्स पर्सन, शिक्षकों आदि द्वारा विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने तथा राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान गतिविधियों से जुड़ने हेतु प्रेरित किया गया।कार्यक्रम मे
जिला समन्वयक डॉ त्रिपाठी ने कहा कि विद्यार्थी विज्ञान मंथन केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, अनुसंधान की प्रवृत्ति और भारतीय वैज्ञानिक विरासत के प्रति जागरूकता विकसित करने का राष्ट्रीय अभियान है।कहा कि वीवीएम विद्यार्थियों को विज्ञान को समझने, नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने तथा देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थानों से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है।जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्राचार्य /बीएसए लाल चन्द्र ने कहा कि वर्तमान युग विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का युग है।कहा इससे आत्मविश्वास, तार्किक क्षमता एवं नवाचार की भावना को नई दिशा बढती हैं।इस मौके पर डायट प्रवक्ता देवेन्द्र कुमार सिंह,ज्ञानेंद्र सिंह,डॉ ऋषि पाण्डेय,एस आर जी मनीष रस्तोगी, एस आर जी अमित मिश्रा और जिला समन्वयक विद्यार्थी विज्ञान मंथन अभिषेक कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *