डीएफओ अवध क्षेत्र रवि कुमार सिंह के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। लखनऊ व्यापारी एसोसिएशन द्वारा नव वर्ष की शुरुआत में सुख काम्प्लेक्स मुंशी पुलिया पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डीएफओ अवध क्षेत्र रवि कुमार सिंह के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर डीएफओ अवध क्षेत्र रवि कुमार सिंह का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिन्हा द्वारा पुष्प गुच्छ देकर एवं लखनऊ व्यापारी एसोसिएशन का प्रतीक चिन्ह देकर किया गया। इस अवसर पर परिसर में मौलश्री का पेड़ ट्री गार्ड के साथ में लगाया गया। इस अवसर पर डीएफओ अवध क्षेत्र रवि कुमार सिंह द्वारा सभी व्यापारियों को प्रतिवर्ष 10 पेड़ लगाने की शपथ दिलाई गई । उक्त कार्यक्रम में लखनऊ व्यापारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिन्हा, प्रदेश महासचिव विकास मिश्रा, फिजिकल मोटीवेटर श्री के एम टंडन , चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉक्टर श्यामल आनंद, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील सिंह, कार्यालय मंत्री जेपी श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष चित्रांशु राय, नगर मीडिया प्रभारी निजामुद्दीन हाशमी, इंदिरा नगर अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव, अमराई गांव अध्यक्ष मोहम्मद अजमल चाँद, हरमीत भसीन , कृष्णानंद , जलदूत नंदकिशोर वर्मा, आरएफओ अनुभव,वन विभाग के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण , एवं व्यापारी गण उपस्थित रहे।

