डीएसओ कार्यालय में मंगलवार तक शादी हेतु 350 से अधिक प्रार्थना पत्र के सापेक्ष महज 120 कमर्शियल सिलेंडर ही उपलब्ध – डीएसओ
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।शादी में सिलेंडर उपयोग के लिए जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में 14 अप्रैल तक लगभग 350 से अधिक आवेदकों ने शादी मे कमर्शियल सिलेंडर पाने के लिए शादी का कार्ड लगाकर आवेदन किया है।जबकि अभी तक इसके सापेक्ष 120 कमर्शियल सिलेंडर ही उपलब्ध हैं। इस बात की जानकारी डीएसओ ब्रजेश कुमार ने दिया।उन्होंने बताया की जिसके घर शादी का कार्यक्रम है उनको दो कमर्शियल सिलेंडर विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा।बताया कि देखा जाए तो 14 अप्रैल तक कार्यालय में कुल 350 से अधिक कमर्शियल सिलेंडर पाने के लिए आवेदक द्वारा आवेदन किया गया है।देखा जाए तो अगर सिर्फ दो सिलेंडर ही इन आवेदकों को दिया जाए तो 350 आवेदक के सापेक्ष लगभग 700 कमर्शियल सिलेंडर की जरूरत पड़ेगी।लेकिन अभी तक विभाग को कुल 120 कमर्शियल सिलेंडर ही उपलब्ध कराए गए हैं।जो आवेदन करने वाले आवेदको के सापेक्ष काफी कम है।उन्होंने बताया जबकि आवेदन करने वाले लोगों की मांग दो की जगह चार,छः तथा एक दर्जन से अधिक कामर्शियल सिलेंडरों की मांग की जा रही है। उन्होंने बताया कि शादी विवाह में कमर्शियल सिलेंडर लेते समय कुछ सिक्योरिटी मनी और कुछ उसका दाम कुल मिलाकर लगभग ₹5000 तक पड़ेगा जिसमें से सिलेंडर वापस करते समय सिक्योरिटी की कीमत कर दी जाएगी।बताया कि इसके लिए दो गैस एजेंसियों इंडियन गैस सर्विस अमानीगंज तथा ईगल गैस सर्विस कैंट को अधिकृत किया गया है।उन्होंने बताया कि पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर पूर्ण आवेदकों को उपलब्ध कराई गई है जिनकी यहां शादी पहले पड़ी हुई है और उन्हें दो कमर्शियल सिलेंडर ही दिया जा रहा है। उन्होंने आवेदी को से अपील किया है कृपया शादी के लिए अभी दो ही कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे विभाग पर तथा कार्यालय पर और अधिक कमर्शियल सिलेंडर के लिए दबाव न बनाएं। उन्होंने बताया देखा जाए तो आवेदन के सापेक्ष उपलब्ध कराए गए कमर्शियल सिलेंडर बहुत कम है जिसके पूर्ति के लिए उच्च अधिकारियों को पत्राचार किया जा रहा है कि सभी आवेदकों को शादी में पर्याप्त संख्या में कमर्शियल सिलेंडर मिल सके।

