डॉ अम्बिकेश त्रिपाठी बने जनपद अयोध्या के राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक

डॉ अम्बिकेश त्रिपाठी बने जनपद अयोध्या के राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक

अयोध्या।डॉ अम्बिकेश त्रिपाठी जनपद अयोध्या के राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक बने। इस संबंध में उन्होंने बताया कि इस वर्ष का मुख्य विषय “सतत् विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार” जिसके अंतर्गत पांच उप विषय क्रमशः अपशिष्ट प्रबन्धन हेतु अपशिष्ट को कम करना, पुनः उपयोग, पुनर्प्राप्ति, पुनर्रचना एवं पुनर्चक्रण, दूसरा ऊर्जा के लिए अन्वेषण, प्रयोग, संवर्द्धन एवं विकास रखा गया है।तीसरा उपविषय जल के अंतर्गत वर्षा जल संचयन, जल का समुचित उपयोग, पुनर्चक्रण एवं संरक्षण है।चौथा उपविषय खाद्य, कृषि एवं स्वास्थ्य तथा पांचवां उप विषय सतत् विकास हेतु भारतीय ज्ञान प्रणाली का अनुप्रयोग निर्धारित किया गया है।इन पांच उप विषयों में से बच्चे अपनी रुचि और स्थानीय समस्याओं पर आधारित किसी भी एक उप विषय से संबंधित परियोजना तैयार करेंगे जिनके मार्गदर्शन के लिए किसी एक विषय विशेषज्ञ शिक्षक का सहयोग लेने की परम्परा रही है।
शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए आन लाइन और ऑफ लाइन प्रशिक्षण कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी।उन्होंने आगे बताया कि बाल विज्ञान कांग्रेस में सहभागिता से बच्चों के सोचने, समझने, लिखने और प्रस्तुत करने के तरीकों में अभूतपूर्व बदलाव आ जाता है जिससे वे अपने व्यवहारिक जीवन में सहज ही सफलता प्राप्त कर लकते हैं। इस कार्यक्रम में 2-2 बच्चों के समूह में शोध परक प्रोजेक्ट तैयार किए जाते हैं। इस प्रक्रिया से बच्चो का ज्ञानवर्धन तो होगा ही और उनमें सोचने, समझने और करने नजरिया ही बदल जाएगा और परिणामतः अपने भविष्य को तार्किक कसौटी पर कसने के साथ ही सही तरीके से संवारेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *