डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आयोजित जिला योगासन प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि संभागीय परिवहन अधिकारी रितु सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया

डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आयोजित जिला योगासन प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि संभागीय परिवहन अधिकारी रितु सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया,
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी

अयोध्या। संभागीय परिवहन अधिकारी ने योगासन प्रतियोगिता के दौरान वहां मौजूद लोगों को स्वस्थ रहने के साथ-साथ रोड सेफ्टी से संबंधित कई टिप्स दिए, संभागीय परिवहन अधिकारी का कहना था कि परिवहन विभाग की सभी सेवाएं सरकार द्वारा ऑनलाइन कर दी गई हैं जिनके माध्यम से हम घर बैठे-बैठे विभाग द्वारा दी जाने वाली तमाम चीजों का लाभ ले सकते हैं, संभागीय परिवहन अधिकारी ने वहां मौजूद सभी लोगों को बताया कि हमें सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन जरूर करना चाहिए जिससे हम सुरक्षित वाहन चालक बन सकते हैं, उन्होंने सभी से अपील की है कि दो पहिया वाहनों पर बिना हेलमेट के न निकले साथ ही चार पहिया वाहनों पर सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *