ढोल नगाड़ों के साथ घर-घर दिया सुकन्या का दस्तक

ढोल नगाड़ों के साथ घर-घर दिया सुकन्या का दस्तक
-नुक्कड़ सभा एवं गांवों में रविवार को अभियान के तहत खोले हजारों बचत व सुकन्या समृद्धि खाता
-बनाया रिकार्ड एक ही दिन में सर्वाधिक 4.5 हजार से अधिक खाता खोलने का रिकार्ड
अयोध्या। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओष् के अंतर्गत मण्डल डाकघर के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने मण्डल के 714 डाकघरों के गांवों में दरवाजे दरवाजे पर बचत व सुकन्या समृद्धि योजना के लिए नुक्कड़ सभा, ढोल नगाड़ों के साथ दस्तक देकर हजारों खाता खोले । अपनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर ग्रामीणों ने सुकन्या समृद्धि योजना की सराहना भी किया, इस बीच अयोध्या मण्डल के अधीक्षक डाकघर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज मण्डल के सभी कर्मचारियों ने डाकघर के गांवों में दरवाजे दरवाजे पर सम्पर्क कर उन्हें जागरूक करके बचत तथा सुकन्या समृद्धि के हजारों खाता खोले । साथ ही उन्होंने कहा कि सुकन्या समृद्धि में थोड़ा थोड़ा धन जमा करके बेटी को दें उज्ज्वल भविष्य की सौगात । बेटियों के समृद्ध होने से समाज की दिशा बदलेगी ।  श्री मनोज ने यह भी कहा कि भारत सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण की दिशा में तमाम महत्वपूर्ण योजनाएँ चलायी जा रही हैं। इसी क्रम में डाकघरों में सुकन्या समृद्धि योजना में धन जमा करने से माँ-बाप अपनी बेटी के भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभायेंगे। इससे बेटियों को आर्थिक व सामाजिक रूप से भविष्य में मजबूत किया जा सकता है। कन्या भ्रूण हत्या रोकने, महिला सशक्तिकरण, उच्च शिक्षा में  सुकन्या समृद्धि योजना राष्ट्र निर्माण में सहायक होगी।  और बताया कि मात्र 250 रूपये में सुकन्या खाता खोला जा सकता है और इसमें अधिकतम डेढ़ लाख रूपये जमा किये जा सकते हैं। इस योजना में खाता खोलने से मात्र 15 वर्ष तक धन जमा कराना होगा।  बेटी की उम्र 18 वर्ष होने पर जमा राशि का 50 प्रतिशत व सम्पूर्ण राशि 21 वर्ष पूरा होने पर निकाली जा सकती है। वर्तमान में सर्वाधिक ब्याज दर 8.2 प्रतिशत है और जमा धनराशि में आयकर छूट का भी प्रावधान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *