थाना हैदरगंज क्षेत्र मे हुई हत्या मे शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,अन्य आरोपियों की तलाश जारी

थाना हैदरगंज क्षेत्र मे हुई हत्या मे शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,अन्य आरोपियों की तलाश जारी

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।थाना हैदरगंज के जाना बाजार मे आठ नामजद हत्या मे शामिल आरोपियो में से पुलिस ने दो को पड़कर पांचवें दिन जेल भेजा।पकड़े गए आरोपियों से घटना मे प्रयुक्त लाठी और कुल्हाड़ी भी पुलिस ने बरामद किया।वहीं मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे कहीं चोट का न होना बताया गया।अन्य फरार आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस टीमे छापामारी कर रही हैं।गांव मे शान्ति व्यवस्था कायम है।थाना क्षेत्र हैदरगंज के कुआडाड में पुरानी रंजिश जमीनी विवाद में 22 जुलाई की देर रात घटना हुई के दौरान मृतक चैतू राम 62 वर्षीय की मौत होने का आरोप परिजनों ने लगाया था।इस दौरान कई लोग घायल भी हो गए थे।जिनका इलाज चल रहा है। परिजन रात्रि में शव उठाने नहीं दे रहे थे।और दूसरे दिन पोस्टमार्टम के बाद आने पर अंतिम दाह संस्कार भी बिना गिरफ्तारी के करने को तैयार नहीं थे।एसडीएम व सीओ बीकापुर के पहुंचने पर 20 घंटे बाद अंतिम दाह संस्कार काफी समझाने बुझाने के बाद हो सका था।मृत्यु के पुत्र की तहरीर पर हैदरगंज पुलिस ने गांव के ही आठ नामजद आरोपियों के विरुद्ध हत्या जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर ली थी।पुलिस ने इन आरोपियों की खोजबेन में जुटी थी इसी बीच सोमवार की सुबह सराय मनोधर कुआडाड सड़क के किनारे पिंटू की ट्यूबल के पास से आरोपी राम अनुज ,जगन्नाथ को पकड़ पाने की पुलिस ने सफलता हासिल कीऔर उनके शिनाख्त पर मारा पीट हत्या में प्रयुक्त लाठी कुल्हाड़ी आला कत्ल बरामद कर लिया।और पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया।पकड़ने वाली टीम में
थानाध्यक्ष संतोष कुमार,दरोगा राजकुमार साहू,कांस्टेबल सोनू, अभिषेक, गौरव कुमार शामिल थे। घटना के संबंध में इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया की दो आरोपियों को पड़कर जेल भेज दिया गया शअन्य हत्या आरोपियों की खोजबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर कहा कि मृतक के शरीर में कहीं कोई चोट नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *