दीपावली का प्रकाश हर जीवन में खुशियाँ, शांति और समृद्धि लेकर आए- रो• पूनम गुलाटी

दीपावली का प्रकाश हर जीवन में खुशियाँ, शांति और समृद्धि लेकर आए- रो• पूनम गुलाटी

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो• पूनम गुलाटी ने रोटरी परिवार एवं देशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

प्रयागराज। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन पूनम गुलाटी ने दीपावली के पावन पर्व पर डिस्ट्रिक्ट के समस्त रोटरी सदस्यों, उनके परिवारजनों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रकाश, प्रेम, उल्लास और सकारात्मक ऊर्जा का महापर्व है। यह हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, निराशा से आशा की ओर तथा असत्य से सत्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। दीपावली की सार्थकता तभी है, जब हम अपने साथ-साथ दूसरों के जीवन में भी खुशियों का प्रकाश फैलाएं।

उन्होंने कहा कि रोटरी का मूल उद्देश्य मानवता की सेवा और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। रोटरी परिवार शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं जरूरतमंदों की सहायता जैसे अनेक क्षेत्रों में निरंतर सेवा कार्य कर रहा है।

डिस्ट्रिक्ट मिडिया प्रभारी रो • शशांक जैन ने समस्त रोटरी परिवार एवं देशवासियों के सुखमय, स्वस्थ, समृद्ध और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि दीपों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, नई ऊर्जा, खुशहाली और अपार समृद्धि लेकर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *