श्री कटरा रामलीला कमेटी ने हनुमान जयंती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

श्री कटरा रामलीला कमेटी ने हनुमान जयंती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

प्रयागराज। हनुमान जयंती के पावन पर्व के अवसर पर श्री कटरा रामलीला कमेटी द्वारा पवन पुत्र हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा अत्यंत धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ निकाली गई।

शोभायात्रा का शुभारंभ आनंद भवन के समीप स्थित महर्षि भरद्वाज आश्रम से हुआ। इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारियों ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चन कर शोभायात्रा का श्रीगणेश किया। पूजा-अर्चन में मुख्य रूप से अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता, महामंत्री उमेश चन्द्र केसरवानी, कोषाध्यक्ष अश्वनी केसरवानी, उपाध्यक्ष विनोद चन्द्र केसरवानी, आनंद अग्रवाल, मयंक अग्रवाल

मंत्री: शिव बाबू गुप्ता, महेश चन्द्र गुप्ता, विपुल मित्तल,कार्यकारिणी सदस्य दिलीप चौरसिया और मीडिया प्रभारी डॉ. पवन प्रजापति उपस्थित रहे।

महर्षि भरद्वाज आश्रम से प्रारंभ होकर यह शोभायात्रा कर्नलगंज, विश्वविद्यालय चौराहा, कटरा चौराहा, पानी की टंकी चौराहा, कचहरी और मनमोहन चौराहा होते हुए श्री कटरा रामलीला प्रांगण में पहुँचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में प्रभु हनुमान जी की विशाल प्रतिमा को साज सज्जा के साथ एवं बाहर से आए प्रसिद्ध बैंड बाजों और धमाल समूहों की शानदार प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं एवं मार्ग में खड़े जनसमूह का मन मोह लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *